क्या लेके आया बन्दे लिरिक्स एक बहुत ही प्रसिद्ध चेतावनी भजन है, जो जीवन की सच्चाई और नश्वरता को दर्शाता है। इस भजन में बताया गया है कि इंसान इस दुनिया में खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही जाता है, इसलिए अहंकार और मोह-माया में फँसना व्यर्थ है।
Table of Contents
क्या लेके आया बन्दे लिरिक्स
क्या लेके आया बन्दे,
क्या लेके जायेगा,
दो दिन की जिन्दगी है,
दो दिन का मेला।।
इस जगत सराय में,
मुसाफिर रहना दो दिन का,
वृथा करे गुमान मूर्ख,
इस घर और जोबन का,
नहीं है भरोसा पल का,
गफलत का खेला।।
दो दिन की जिन्दगी है।।
वो कहाँ गए बलवान,
तीन पग धरती तोलणियाँ,
जिनकी पड़ती धाक,
नहीं कोई सामना बोलणियाँ,
निर्भय डोलणियाँ नर,
गया वो अकेला।।
दो दिन की जिन्दगी है।।
नर छोड़ सक्या ना कोय,
माया गिनी गिनाई न,
गढ़ कोटा की नींव,
छोड़ गया चिनाई न,
चिनाई र चिनाई संग,
चाल्या नहीं ढेला।।
दो दिन की जिन्दगी है।।
इस काया का है भाग,
भाग बिना पाया नहीं जाता,
शर्मा कहे बिना नसीब,
तोड़ फल खाया नहीं जाता,
गाया नहीं हरि गुण,
अब गले गेला।।
दो दिन की जिन्दगी है।।
कबीर दास जी के प्रसिद्ध भजन लिखे हुए
अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो ये भी जरूर पढ़ें:
- मोको कहाँ ढूंढे बन्दे भजन लिरिक्स
- तूने हीरा सो जन्म गवायो, भजन बिना बावरा लिरिक्स
- क्यूँ गुमान करे काया का मन मेरे लिरिक्स
- काया भजन लिरिक्स
- संत कबीर भजन लिरिक्स
- भक्ति भजन लिरिक्स
Kya Leke Aaya Bande Lyrics
Kya leke aaya bande,
Kya leke jaayega,
Do din ki zindagi hai,
Do din ka mela.
Is jagat sarai mein,
Musafir rehna do din ka,
Vritha kare guman murkh,
Is ghar aur joban ka,
Nahi hai bharosa pal ka,
Gaflat ka khela.
Wo kahan gaye balwaan,
Teen pag dharti tolania,
Jinki padti dhaak,
Nahi koi saamna bolanian,
Nirbhay dolanian nar,
Gaya wo akela.
Nar chhod sakya na koy,
Maya gini ginai na,
Garh kota ki neev,
Chhod gaya chinai na,
Chinai re chinai sang,
Chalya nahi dhela.
Is kaya ka hai bhaag,
Bhaag bina paaya nahi jaata,
Sharma kahe bina naseeb,
Tod phal khaya nahi jaata,
Gaya nahi Hari gun,
Ab gale gela.
क्या लेके आया बन्दे लिरिक्स का अर्थ
क्या लेके आया बन्दे लिरिक्स हमें जीवन की सच्चाई समझाता है कि मनुष्य इस दुनिया में खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही जाता है।
इस भजन में बताया गया है कि धन, संपत्ति, शक्ति और अहंकार सब यहीं रह जाते हैं। अंत समय में केवल भगवान का नाम और अच्छे कर्म ही साथ जाते हैं। यह भजन हमें चेतावनी देता है कि हमें समय रहते भक्ति और अच्छे कार्यों में लग जाना चाहिए।
क्या लेके आया बन्दे लिरिक्स FAQs
Q1. यह भजन किस प्रकार का है?
Answer: यह एक चेतावनी (उपदेशात्मक) भजन है।
Q2. इस भजन का मुख्य संदेश क्या है?
Answer: इसका मुख्य संदेश है कि जीवन नश्वर है और अंत में केवल भक्ति ही साथ जाती है।
Q3. यह भजन कब गाया जाता है?
Answer: यह भजन सत्संग और भक्ति कार्यक्रमों में गाया जाता है।











