माता जी के सबसे लोकप्रिय भजन हिंदी लिरिक्स में ढूंढ रहे हैं, तो यह कलेक्शन आपके लिए खास है। इसमें टॉप 10 माता जी भजन हिंदी लिरिक्स शामिल हैं, जो नवरात्रि, पूजा और जागरण के लिए बेहद उपयुक्त हैं।
हिंदी लिरिक्स के साथ आप भक्ति में लीन होकर मां दुर्गा, अम्बे मां की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और अपने मन को शांति दे सकते हैं।
Table of टॉप 10 माता जी भजन हिंदी लिरिक्स
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना भजन लिरिक्स
टॉप 10 माता जी भजन हिंदी लिरिक्स
आज मईया का कीर्तन हमारे अँगना,
हमारे अंगना हमारे अँगना,
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना ।।टेर।।
सुन कीर्तन को गणपति आए,
गणपति आये संग रिद्धि सिद्धि लाए,
आज लंगर बंटेगा हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना ।।1।।
सुन कीर्तन को ब्रम्हा जी आए,
ब्रम्हा जी आये संग सरस्वती को लाए,
आज वेद पढेंगे हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना ।।2।।
सुन कीर्तन को को विष्णु जी आए,
विष्णु जी आये संग में लक्ष्मीजी को लाए,
आज धन बरसेगा हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना ।।3।।
सुन कीर्तन को शिवजी आए,
शिवजी आए संग में गौराजी को लाए,
आज डमरुँ बजेगा हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना ।।4।।
सुन किर्तन को कान्हाँ जी आए,
कान्हाँ जी संग में राधाजी जी को लाए,
आज मुरली बजेगी हमारे अँगना,
आज मैया का कीर्तन हमारे अँगना ।।5।।
आज मईया का कीर्तन हमारे अँगना,
हमारे अंगना हमारे अँगना,
आज मईया का किर्तन हमारे अंगना ।।6।।
मैया तेरा सोलह सिंगार भजन लिरिक्स
हो मैया तेरा सोलह सिंगार है,
सोलह सिंगार है सोलह सिंगार है ||
बिंदिया तेरी लाल है,
माँ टीका तेरा लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिंगार है
हो मैया तेरा सोलह सिंगार है,
सोलह सिंगार है सोलह सिंगार है ||
बाली तेरी लाल है,
माँ झुमके तेरे लाल है,
ओ मैया नथनी का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिंगार है….
चूड़ी तेरी लाल है,
माँ मेहँदी तेरी लाल है,
ओ मैया साड़ी का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिंगार है….
लहंगा तेरा लाल है,
माँ चोला तेरा लाल है,
ओ मैया चुनरी का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिंगार है….
बिछुए तेरे लाल है,
माँ पायल तेरी लाल है,
ओ मैया महावर का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिंगार है….
हलवा तेरा लाल है,
माँ पूरी तेरी लाल है,
ओ मैया भक्ति का रंग लाल है,
ओ मैया तेरा सोलह सिंगार है….
हो मैया तेरा सोलह सिंगार है,
सोलह सिंगार है सोलह सिंगार है ||
पट खोल दे पुजारी मंदिर के लिरिक्स
पट खोल दे पुजारी मंदिर के
आई मेरी मैया सज धज के ||
माथे मैया के बिंदिया सोहे,
माँ के माथे पे टीका चम चम चमके,
आई मेरी मैया सज धज के,
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के,
नैनों में देखो कजरा लगाया,
माँ की नाक में नन्थनी खूब दमके,
आई मेरी मैया सज धज के,
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के,
गले मैया के माला सोहे,
माँ का हरवा देखो दम दम दमके,
आई मेरी मैया सज धज के,
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के,
बांह मैया के बाजूबंद चमके,
माँ के हाथों में देखो चूड़ी खनके,
आई मेरी मैया सज धज के,
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के,
पैरों में मैया जी ने महावर लगाया,
माँ के पैरो में पायल छन छन छनके,
आई मेरी मैया सज धज के,
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के,
अंग मैया के चोला सोहे,
माँ की चुनर चम चम चमके,
आई मेरी मैया सज धज के,
पट खोल दे पुजारी मंदिर के,
आई मेरी मैया सज धज के,
मैया को लग गई नजरिया लिरिक्स
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
टीका लगा दो कोई टीका लगा दो||
सोलह श्रृंगार कर मंदिर में बैठी,
मंदिर में बैठी मंदिर में बैठी,
कैसी सुंदर सुरतिया कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
फूलों का गजरा मालन ले आई,
ला के मैया खूब सजाई,
मालन की लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
गले का हरवा सुनार ले आया,
ला के मैया को खूब सजाया,
सुनार की लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
लहंगा चुनरी बजाज ले आया,
ला के मैया खूब सजाया,
बजाज की लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
कोई काजल की डिबिया ले आओ,
ला के मैया की नजर उतारे,
मैया के लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
भक्तो की टोली द्वारे खड़ी है,
देखे सुंदर सुरतिया माँ की लेते बलईया,
मैया के लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
मैया को लग गई नजरिया कोई टीका लगा दो,
टीका लगा दो कोई टीका लगा दो||
देसाणे ओरण में करनल चिराजा लिरिक्स
तर्ज – जाबाद्यो सहेल्यो म्हाने शिवजी लडेला ये
देसाणे ओरण में करनल , मात तो मिलेला जी
ओरण री फेरी में , आज मैंहाई मिलेला जी
मैहाई मिलेला , म्हारे मन री सुणेला जी ||
बेठ विवाण देव सब आसी ,औरण माही धोक लगासी
हिलमिल सगत्यां नवलख सारी , रास तो रमेला जी
देसाणे ओरण में करनल , मात तो मिलेला जी ||
करणी मां रा दर्शन पाऊं , चरणा की रज शिश लगाऊं
औरण रज लगता ही , सारा रोग तो मीटेला जी
देसाणे ओरण में करनल , मात तो मिलेला जी ||
कोयल मोर पपीहा बोले , कांना में अमृत रस घोले
मारग में दिवला री जगमग , जोत तो जगेला जी
देसाणे ओरण में करनल , मात तो मिलेला जी ||
औरण नंदन वन सो लागे, जात कडुंबो सगळो सागे
पारस रे मनडे री आशा , थे ही तो पुरोला जी
देसाणे ओरण में करनल , मात तो मिलेला जी ||
देसाणे ओरण में करनल , मात तो मिलेला जी
ओरण री फेरी में , आज मैंहाई मिलेला जी
मैहाई मिलेला , म्हारे मन री सुणेला जी ||
सत सिमरू में आज भवानी लिरिक्स
टॉप 10 माता जी भजन हिंदी लिरिक्स
आजा भवानी रे मैया सदा रे भवानी,
ए चौथ मैया रे धोले गढ़ कि ए रानी,
सत सिमरू में आज भवानी ।।टेर।।
कौन देव थाने पैदा ए किनी,
ए चौथ मैया रे कौन दैव तन मानी,
सत सिमरू में आज भवानी ।।टेर।।
ब्रह्मा रे विष्णु थान पैदा ए किनी,
ए चौथ मैया रे भोले रे शंकर तन मानी,
सत सिमरू में आज भवानी ।।टेर।।
किन रे घरा की रजाई कवर लाडली,
ए चौथ मैया रे कीन रे घरा रे परनाई,
सत सिमरू में आज भवानी ।।टेर।।
राजा हिमाचल की या कवर लाड़ली,
ए चौथ मैया रे भोले रे शंकर न परनाई,
सत सिमरू में आज भवानी ।।टेर।।
कौन देव थारे तपड़े रे सोया,
ऐ चौथ मैया रे कौन भरे रे जल पानी,
सत सिमरू में आज भवानी ।।टेर।।
चांद सूरज थारे तपड़े रे सोया,
ऐ चौथ मैया रे इंदर भरे रे जल पानी,
सत सिमरू में आज भवानी ।।टेर।।
मैया काली कंकाली शक्ति भवानी रे लिरिक्स
टॉप 10 माता जी भजन हिंदी लिरिक्स
काली कंकाली मैया ,
शक्ति भवानी रे ।
अरे दायोडी भुजा पर ,
भेरू खेले हो माँ। २
आगे तो आगे भेरू,
डमरू बजावे रे ।
लारे लारे मैया चली
आवे ओ नाथ । २
काली कंकाली मैया ,
शक्ति भवानी रे ।
अरे दायोडी भुजा पर ,
भेरू खेले हो माँ। २
साची बतावा राजा ,
डर थारो लागे रे।
झूठ मासु बोलियों
कोणी जावे राज। २
काली कंकाली मैया ,
शक्ति भवानी रे ।
अरे दायोडी भुजा पर ,
भेरू खेले हो माँ। २
गंगा तट पे भुत लाग जा,
भक्तो का मन धाम है।
समसानो के वासी है ये ,
सारे जग में नाम है।२
काली कंकाली मैया ,
शक्ति भवानी रे ।
अरे दायोडी भुजा पर ,
भेरू खेले हो माँ। २
के बतलावा राजा ,
के बतलावा राजा रे ।
दान तो में थासु लेबा
आई ओ राज। २
थारो तो शीश रानी ,
मैया ने देवो।
दुनिया माई नाम थारो
होसी ओ राज। २
काली कंकाली मैया ,
शक्ति भवानी रे ।
अरे दायोडी भुजा पर ,
भेरू खेले हो माँ। २
जब दीप जले मैया, तुझे मैं याद करूँ लिरिक्स
टॉप 10 माता जी भजन हिंदी लिरिक्स
तर्ज – तूने अजब रचा भगवान ।
जब दीप जले मैया,
तुझे मैं याद करूँ,
याद करूँ मैं याद करूँ,
याद करूँ मैं याद करूँ,
जब दीप जलें मईया,
तुझे मैं याद करूँ ।।टेर।।
तुम बिन कैसा जग ये होता,
राजा और महाराजा रोता,
जब सर से उठे छइयां,
तुझे मैं याद करूँ,
जब दीप जलें मईया,
तुझे मैं याद करूँ ।।1।।
तेरी माया तू ही जाने,
मानव तुमको क्या पहचाने,
भव नाव की खिवैया,
तुझे मैं याद करूँ,
जब दीप जलें मईया,
तुझे मैं याद करूँ ।।2।।
रखती सबकी मुंह की लाली,
लक्ष्मी दुर्गा शिव और काली,
पड़ता है जग पइयाँ,
तुझे मैं याद करूँ,
जब दीप जलें मईया,
तुझे मैं याद करूँ ।।3।।
घर घर घट घट वास करे तू,
मुर्दे में भी साँस भरे तू,
गिरते को दे बइयाँ,
तुझे मैं याद करूँ,
जब दीप जलें मईया,
तुझे मैं याद करूँ ।।4।।
जब दीप जले मैया,
तुझे मैं याद करूँ,
याद करूँ मैं याद करूँ,
याद करूँ मैं याद करूँ,
जब दीप जलें मईया,
तुझे मैं याद करूँ ।।टेर।।
तेरा भगत करे अरदास ज्ञान मोहे दीज्यो हे काली लिरिक्स
टॉप 10 माता जी भजन हिंदी लिरिक्स
तेरा भगत करे अरदास,
ज्ञान मोहे दीज्यो हे काली ॥टेर॥
माली कै नै बाग लगायो,
पर्वत हरियाली, ते
रे हाथ ने पुष्पन की माला,
द्वार खड्या माली ॥1॥
जरी का दुपट्टा चीर,
शीश पर सोहे जंगाली,
तेरै नाकन में नकबेसर सोहे,
कर्ण फूल बाली ॥2॥
सवा पहर के बीच भवन में,
खप्पर भर खाली,
कर दुष्टन का नास,
भगत की करना रखवाली ॥3॥
चाबत नगर पान होठ पर,
छाय रही लाली,
तनै गावे मोतीलाल,
कालका कलकत्ते वाली ॥4॥
सोनाला में देवरो रे, धणी रो ओ म्हारे खेतल धाम लिरिक्स
टॉप 10 माता जी भजन हिंदी लिरिक्स
सोनाला में देवरो रे,
धणी रो ओ म्हारे खेतल धाम,
भगत आवे घणा रे घणा,
म्हारे खेतल धणी रो धाम,
भगत आवे घणा रे घणा,
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना ।।
भाकर माई बैठनो ओ,
भाकर माई बैठनो ओ,
ओ भेरू ध्वजा रे फरूके असमान,
भगत आवे घणा रे घणा,
भेरू ध्वजा रे फरूके असमान,
भगत आवे घणा रे घणा,
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना ।।
नवखंड बनीयो देवरो ओ,
नवखंड बनीयो देवरो ओ,
ओ थोरी पूजा करे दिन रात,
भगत ध्यावे घणा रे घणा,
भेरू पूजा करे दिन रात,
भगत ध्यावे घणा रे घणा,
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना ।।
ढोल नगाडा गेरा बाजता ओ,
ढोल नगाडा गेरा बाजता ओ,
ओ थोरी आरतीया होवे दिन रात,
भगत गावे खडा रे खडा,
भेरू आरतीया होवे दिन रात,
भगत गावे खडा रे खडा,
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना ।।
बारह मणो रा बाकला ओ,
अरे बारह मणो रा बाकला ओ,
ओ भेरू तेरह घाणी रो चढे तेल,
भगत ध्यावे घणा रे घणा,
भेरू तेरह घाणी रो चढे तेल,
भगत ध्यावे घणा रे घणा,
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना ।।
आयो मिन्दर थारे आसरे ओ,
आयो मिन्दर थारे आसरे ओ,
ओ म्हारे सिर पर राखो भेरू हाथ,
मनावा थाने घणा रे घणा,
म्हारे सिर पर राखो भेरू हाथ,
मनावा थाने घणा रे घणा,
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना ।।
सोनाला में देवरो रे,
ओ म्हारे खेतल धणी रो धाम,
भगत आवे घणा रे घणा,
म्हारे खेतल धणी रो धाम,
भगत आवे घणा रे घणा,
मै तो कोनी जाऊ,
बापजी रे दर्श बिना,
मै तो कोनी जाऊं,
खेतलाजी रे दर्श बिना ।।
अन्य टॉप 10 माता जी भजन हिंदी लिरिक्स भी देखे
टॉप 10 माता जी भजन हिंदी लिरिक्स FAQ
Q1. माता जी के भजन कब गाए जाते हैं?
A: माता जी के भजन नवरात्रि, जागरण, पूजा और विशेष धार्मिक अवसरों पर गाए जाते हैं।
Q2. क्या ये भजन नवरात्रि के लिए सही हैं?
A: हां, इस कलेक्शन के सभी भजन नवरात्रि और देवी पूजा के लिए बेहद उपयुक्त हैं।
Q3. क्या मुझे यहां आसान हिंदी लिरिक्स मिलेंगे?
A: बिल्कुल, टॉप 10 माता जी भजन हिंदी लिरिक्स सरल और स्पष्ट हिंदी लिरिक्स में दिए गए हैं ताकि आप आसानी से गा सकें।
Q4. माता रानी के सबसे लोकप्रिय भजन कौन से हैं?
A: अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय अम्बे गौरी, और ओ शेरावाली जैसे भजन सबसे लोकप्रिय हैं।
हमारे भक्ति और माता जी भजन लिरिक्स के नवीनतम अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
यहाँ आपको नवरात्रि, जागरण और पूजा के लिए दैनिक भजन लिरिक्स, वीडियो, स्टेटस, और भक्ति से जुड़े अन्य कंटेंट मिलेंगे।
👉 रोजाना नए भजन लिरिक्स और भक्ति कंटेंट के लिए हमें फॉलो करें।











